पाली शहर के मंडिया रोड स्थित आईडीएफसी फस्ट बैंक (IDFC FIRST BANK) में आग लगने से जला एलईडी व अन्य फर्नीचर।
पाली में एक निजी बैंक में आग लगने से बैंक का फर्नीचर, कम्प्यूटर, एसी आदि सामान जल गया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह बैंक खोलने पहुंचे कर्मचारियों को उस समय हुई जब शटर के नीचे से उन्होंने धुआं उठता देखा। तुरंत फायर बिग्रेड को कॉल किया गया। जिसने मौके प

पाली शहर के मंडिया रोड स्थित आईडीएफसी फस्ट बैंक (IDFC FIRST BANK) में आग लगने से जला एसी।
घटना पाली शहर के मंडिया रोड स्थित आईडीएफसी फस्ट बैंक (IDFC FIRST BANK) में हुई। सुबह साढ़े आठ बजे बैंक कैशियर रंजन कंवर और ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अंबालाल सुथार बैंक खोलने पहुंचे तो उन्हें शटर के नीचे से धुआं उठता दिखा। इस पर उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर निखिल बाफना और दमकल को कॉल किया। शटर खोल कर अंदर देखा तो धुंआ ही धुंआ हो रखा था और लग रही थी। घटना की जानकारी मिलने अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत, फायर मैन पारस गहलोत, रेखा देवी, नंदलाल वाहन चालक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सवा तीन लाख का नुकसान होना सामने आया। जिसमें बैंक में लगे एसी, पंखे, फर्नीचर, टेबल-कुर्सी आदि का नुकसान हुआ है।

पाली शहर के मंडिया रोड स्थित आईडीएफसी फस्ट बैंक (IDFC FIRST BANK) में आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोग।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments