![]()
जालोर में कलेक्ट्रेट के सामने फसल लेकर प्रदर्शन करते हुए किसान
जालोर के रायथल गांव में अतिवृष्टि से हुई फसल खराबे की जल्दी से गिरदावरी कराने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट सामने फसल लेकर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
रायथल गांव सरपंच विमला कुंवर राजपुरोहित ने बताया कि इस बार जालोर जिले में औसत से अधिक बारिश हुई हैं। सायला के रायथल गांव में बारिश से खेतों में पानी भर गया था, जो आज भी खेतों में भरा हुआ है। इससे खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई।
इसकी गिरदावरी करने और खराब फसल का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने फसल को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे को ज्ञापन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments