☜ Click Here to Star Rating



खेड़ली मोड़ और वैर थाना पुलिस ने गांजे की सप्लाई करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना और वैर थाना पुलिस ने अवैध गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों से 5 किलो 48 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। दोनों ही आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ा। दोनों व्

.

खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी बलराम यादव ने बताया कि कल मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बाण गंगा नदी से पहले भैंसीना गांव जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति थैले में अवैध गांजा लेकर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही व्यक्ति ने पुलिस को देखा तो, भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। व्यक्ति ने अपना नाम धर्मवीर सिंह निवासी भैंसीना गांव होना बताया। उसके थैले की तलाशी ली गई तो, उसमें अवैध गांजा था। जिसका वजन किया तो, उसमें 2 किलो 903 ग्राम गांजा था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरी कार्रवाई वैर पुलिस ने की

वैर थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम भरतपुर गेट से आगे बझेरा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हलैना तिराहे पर एक व्यक्ति एक व्यक्ति थैला लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा। व्यक्ति ने अपना नाम निरंजन निवासी मोलोनी थाना हलैना हलैना होना बताया। व्यक्ति के थैले की तलाशी ली गई तो, उसमे अवैध गांजा मिला। वजह करने पर 2 किलो 145 ग्राम गांजा पाया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading