![]()
बागौर थाना पुलिस ने अफीम डोडा-चूरा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया।
भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत भीलवाड़ा की बागौर थाना पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में शामिल तस्कर को गिरफ्तार किया है।
बागौर थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि 17 जुलाई को पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया ने समोड़ी निवासी नारायण लाल (50) पिता खेमा अहीर के कब्जे से एक कट्टे में भरा 12 किलो 600 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। पूछताछ में नारायण ने अफीम डोडा-चूरा एमपी नारायणगढ़ में रहने वाले हेमंत (32) पिता मिश्रीलाल चौहान से खरीदना बताया था। जिस पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर एमपी से इसे गिरफ्तार किया।
ये थे टीम में शामिल
आरोपी को पकड़ने गई टीम में बागोर थाना प्रभारी भंवरलाल, एएसआई गणपत सिंह, कॉन्स्टेबल रवि, संजय, सहदेव शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments