☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत दवाइयों की फर्जी खरीद-बेचान कर करोड़ों रुपए का क्लेम उठाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी तक राज्य के प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर इस तरह की घपले पकड़े गए, लेकिन अब सरकारी दुकानों (कॉनफैड की दुकानों)

.

सहकारी उपभोक्त संघ लि. की संचालित 5 दुकानों की शिकायत आने के बाद आरजीएचएस एजेंसी ने इस मामले की जांच राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर को सौंपी है।

आरजीएचएस प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) की ओर से हाल ही में एक पत्र राजस्थान ड्रग कंट्रोलर को लिखा है। इसमें जयपुर की 5 कॉनफैड की दुकानों के बिलों की कॉपी भेजकर उसकी जांच करवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही एसएमएस हॉस्पिटल के पार्किंग बेसमेंट में संचालित एक प्राइवेट मेडिकल स्टोर श्री श्याम मेडिकल शॉप की जांच कर उसकी रिपोर्ट मांगी है।

इन सरकारी दुकानों की जांच शुरू

जिन 5 कॉनफैड दुकानों की जांच करवाई जा रही है। उसमें एसएमएस हॉस्पिटल में संचालित दुकान नं. 7, कांवटिया ब्रांच शास्त्री नगर, कावंटिया परिसर में संचालित एक अन्य कॉनफैड की दुकान, जोरावर सिंह गेट माधव विला के पास स्थि​त दुकान और किशनपोल बाजार स्थि​त कॉन्फेड की बम्बई वाला आयुर्वेद की दुकान शामिल है।

बीपी, शुगर मरीज की हर माह 12 से 20 हजार रुपए की दवाइयां

प्रारंभिक जांच और बिलों को देखकर आरजीएचएस एजेंसी ने 4 लाभार्थियों के केस को पकड़ा है। इसमें सभी मरीजों के बीपी और शुगर से ग्रसित होना बताया है। इनके द्वारा हर माह की 12 से लेकर 20 हजार रुपए तक की दवाइयां आरजीएचएस के माध्यम से सरकारी स्टोर से खरीद की जा रही है।

इसमें एक लाभार्थी सुंदरी देवी के तो बिल और ओपीडी पर्ची को देखकर एजेंसी को शंका है कि उसके बीपी, शुगर की बीमारी है या नहीं? क्योंकि डॉक्टर की लिखी पर्ची पर किसी भी बीमारी या जांच का उल्लेख तक नहीं है। वहीं, एक अन्य लाभार्थी मीरा देवी की पहले की पर्चियों में तो किसी भी बीमारी का उल्लेख नहीं है, लेकिन बाद की पर्चियों में हाई-ब्लडप्रेशर का उल्लेख है।

7 दिन में जांच करने करके रिपोर्ट देने के आदेश

आरजीएचएस पीडी ने ड्रग कंट्रोलर से इन सभी दुकानों की जांच 7 दिन में करके देने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इसी महीने ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने आरजीएचएस के तहत गड़बड़ी करने के मामले में प्रदेशभर की 60 से ज्यादा मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई की थी। इसमें 30 दुकानों के लाइसेंस को आजीवन के लिए रद्द कर दिए थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading