![]()
शहीद राजमल मीणा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा होना था।
बारां जिले में बन रहे शहीद राजमल मीणा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा होना था, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है।
राज्य सरकार ने इस अस्पताल भवन के लिए 80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। सात मंजिला भवन का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक और अन्य तकनीकी कार्य अभी बाकी हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का टेंडर भी जारी नहीं हुआ है। वर्तमान में जिले में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जैसी विशेष चिकित्सा सुविधाएं नहीं हैं। गंभीर मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद कोटा या अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता है।
अस्पताल में विभिन्न मंजिलों पर अलग-अलग विभाग होंगे। पहली मंजिल पर मेडिकल वार्ड, दूसरी पर ऑर्थो और तीसरी पर सर्जरी विभाग होगा। चौथी मंजिल पर ईएनटी समेत अन्य विभाग स्थापित होंगे। पांचवीं मंजिल पर चार बड़े ऑपरेशन थिएटर, एनेस्थिसिया चेकअप यूनिट, 12 बेड का पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी रूम और 20 बेड का आईसीयू बनेगा।
आरएसआरडीसी के अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वर्क अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है। नवंबर में हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। शुरुआत में दो मंजिलें चालू की जाएंगी। इस साल के अंत तक ही जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments