☜ Click Here to Star Rating



एक राज्य-एक चुनाव’ की दिशा में बढ़ेगी सरकार

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शनिवार को जिले के पातुसरी गांव पहुंचकर 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले लांस नायक रामकरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने लांस नायक रामकरण सिंह जैसे शहीदों की स्मृति को जीवित रखने औ

.

मंत्री खर्रा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और जैसे ही अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अपने आंकड़े प्रस्तुत करेगा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची तैयार करेगा, उसी वक्त ‘एक राज्य-एक चुनाव’ को लेकर कदम आगे बढ़ाए जाएंगे।

कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, सैनिक कल्याण बोर्ड चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। समारोह में चार वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया।

देशभक्ति और बलिदान की मिसाल है पातुसरी की वीर धरा: खर्रा

मंत्री खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि पातुसरी की यह वीर धरा हमेशा से ही देशभक्ति और बलिदान की मिसाल रही है। उन्होंने बताया कि यहां न केवल लांस नायक रामकरण सिंह बल्कि तीन अन्य जवानों ने भी अलग-अलग युद्धों में शहादत दी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सच्चे नागरिक बनकर देश की सेवा करने और अपने कर्तव्य निभाने की अपेक्षा की।

लांस नायक रामकरण सिंह को उनकी वीरता के लिए सेना मेडल से नवाजा गया था। उनकी जन्मस्थली पातुसरी में प्रतिमा अनावरण समारोह एक भावुक माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने शहीद को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम का समापन शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के बीच अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी उनके खून में रची-बसी

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री खर्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “वोट चोरी कांग्रेस के खून में रची-बसी है।” उन्होंने 1946 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस नेताओं की औकात नहीं थी कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन करा सकें और वोट डलवाकर जिस व्यक्ति को एक भी वोट नहीं मिला था, उसे अध्यक्ष बना दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा जनता के बीच असर पैदा नहीं कर पाएगा। मंत्री ने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेस की नीतियों ने देश को किस स्थिति में पहुंचाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading