झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कर्नल राठौड़ के आवास पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजस्थान में पहली बार आर्मी-डे परेड का आयोजन होगा। यह परेड 15 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को कर्नल राठौड़ के आवास पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कर्नल राठौड़ को धन्यवाद दिया। राज्य में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के आयोजन की घोषणा के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

राज्यवर्धन राठौड़ ने मौके पर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित समाधान के लिए निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कर्नल राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में खेल, सेना और विकास कार्यों को नई दिशा देना उनका संकल्प है। उन्होंने जनता के सहयोग से प्रदेश को आगे ले जाने की बात कही।
जनसंवाद में मौजूद लोगों ने कर्नल राठौड़ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी निर्णयों की उम्मीद जताई। कर्नल राठौड़ ने जनसेवा और जनहित के कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments