कूलर चलाते समय करंट लगने से कॉलेज छात्रा की मौत।
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में करंट लगने से एक नाबालिग कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। वह लाइब्रेरी से लौटते समय सीधे ताऊ के घर गई थी। घर पहुंचते ही वह कूलर चला रही थी, इस दौरान उसे करंट लग गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है।
कूलर चलाते समय लगा करंट
हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे कॉलेज छात्रा निकिता (17) पुत्री जयपाल निवासी भोबिया का बास सूरजगढ़ स्थित किराए के मकान में अपने ताऊ की बेटी से मिलने गई थी। वहां पहुंचने पर वह कूलर चालू कर रही थी, जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंचे जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

करंट से बेसुध हुई छात्रा निकिता को हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चचेरी बहन से मिलने गई थी
ताऊ विद्याधर ने बताया कि निकिता शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे लाइब्रेरी से पढ़कर लौट रही थी और वह मेरे सूरजगढ़ स्थित किराए के मकान पर अपनी चचेरी बहन (मेरी बेटी) से मिलने गई थी। वहां पहुंचते ही उसने कमरे में लगे कूलर को चालू किया तो उसे करंट लग गया। निकिता की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में बिजली की सप्लाई बंद की। वहीं निकिता बेसुध होकर जमीन पर गिर गई।
ताऊ ने बताया कि निकिता रोजाना मेरे साथ सूरजगढ़ आती थी और मेरे साथ ही गांव जाती थी। वह मधुकर कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा थी। निकिता रोजाना लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी। आज भी लाइब्रेरी से निकलकर मेरी बेटी के पास चली गई और मेरा इंतजार कर रही थी।
हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने निकिता को सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने किया मौका मुआयना
घटना की सूचना पर सूरजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने कूलर और उसकी वायरिंग की स्थिति देखी, वहीं परिजनों से भी जानकारी ली। इसके बाद सामने आया कि जिस कूलर को निकिता चालू कर रही थी, उसमें करंट दौड़ रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments