![]()
नारनौंद में सुरंग खोदकर तेल चोरी की कोशिश की गई है।
हिसार में शनिवार को सुरंग खोदकर तेल चोरी की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। घटना नारनौंद के गांव लोहारी राघो से हैबतपुर रोड के टी-पॉइंट की है। यहां एक एकड़ जमीन को हांसी निवासी अर्जुन उर्फ टोनी और भोलू ने लीज पर लिया था। कागजों में यह जमीन ब्लॉक बनान
लेकिन वास्तव में यहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन से तेल चोरी के लिए गुफानुमा खुदाई की जा रही थी। राजस्थान पुलिस को इस ठिकाने का सुराग देवेंद्र राठी से मिला। वह साखौल, बहादुरगढ़ का रहने वाला है और पहले से तेल चोरी के मामलों में आरोपी है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि लोहारी राघो में एक पाइपलाइन के नीचे खुदाई चल रही है।
इस सूचना पर राजस्थान पुलिस के डीएसपी शिव भारद्वाज के नेतृत्व में नारनौंद पुलिस के साथ रेड की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घटनास्थल पर गहराई तक की गई खुदाई मिली। यह गुफा जैसी बन चुकी थी और सीधे एचपीसीएल की पाइप लाइन तक पहुंचने के लिए बनाई गई थी। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और जगह को सील करवा दिया।
अवैध कनेक्शन जोड़कर तेल निकालने की कोशिश प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पूरा रैकेट संगठित तरीके से काम कर रहा था। लीज पर ली गई जमीन का उपयोग पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़कर तेल निकालने के लिए किया जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह ने पहले भी कई स्थानों पर ऐसी वारदातें की हैं। नारनौंद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
थाना प्रभारी बलवान सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तेल पाइपलाइन जैसी राष्ट्रीय संपत्ति से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments