![]()
डीडवाना के थेवड़ी ग्राम पंचायत में शनिवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड शुद्धीकरण से 17 राजपूत परिवारों की जाति ब्राह्मण दर्ज की गई। शिविर में कुल 25 आवेदनों का समाधान किया गया, जिससे कई ग्रामीणों को राहत मिली।
शिविर के दौरान थेवड़ी निवासी नेमीचंद पुत्र पृथ्वीराज ने एक आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेखों के विभाजन के समय उनके परिवार के सदस्यों की जाति गलती से राजपूत दर्ज हो गई थी, जबकि वे मूल रूप से ब्राह्मण हैं।
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटी खाटू के तहसीलदार नृसिंह चारण ने पटवार हल्का थेवड़ी के पटवारी ईश्वर बोयल और भू-अभिलेख निरीक्षक अर्जुनराम गहलोत को नियम 166 के तहत आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व रिकॉर्ड में सुधार किया।
इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, कुल 17 खातेदारों की जाति ‘राजपूत’ से ‘ब्राह्मण’ में शुद्ध की गई। शिविर में इस तरह के कुल 25 जाति शुद्धीकरण कार्य संपन्न हुए। इस सुधार से प्रभावित परिवार अब राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
प्रार्थियों ने इस त्वरित और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यवाही के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर जनसुनवाई और समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments