☜ Click Here to Star Rating



जैसलमेर। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को सुरक्षा एजेंसियां लेकर जयपुर रवाना हुई। अब महेंद्र से जयपुर में CIC (सेन्ट्रल इंटेरोगेशन कमेटी) में पूछताछ होगी।

.

महेंद्र प्रसाद पर शक है कि उसने गेस्ट हाउस मैनेजर रहते हुए 5 सालों से पाकिस्तान को सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भेजी। इस शक में सुरक्षा एजेंसियों ने महेंद्र को 4 अगस्त की रात को पकड़ा था। अब जयपुर में उसके दोनों मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच के साथ महेंद्र से भी कड़ाई से पूछताछ होगी। बताया जा रहा है कि महेंद्र ने जैसलमेर में हुई पूछताछ में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां उसको जयपुर लेकर गई है।

मोबाइल फोन को खंगाला जाएगा

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस कर्मी महेंद्र प्रसाद से अब जयपुर में राज्य व केंद्र की विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की तरफ से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान उसके दोनों मोबाइल फोन को अच्छी तरह से खंगाला जाएगा। जैसलमेर में महेंद्र प्रसाद से एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की। यह पूछताछ दो दिन चली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जयपुर में महेंद्र प्रसाद से सीआइसी करवाई जाएगी।

सैन्य सूचनाएं पाकिस्तान को भेजने का शक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र से महेंद्र साल 2020 से इस पाक एजेंट के सम्पर्क में था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पास से 2 फोन बरामद किए हैं। आरोप है कि महेंद्र ने कई महत्वपूर्ण जानकारी पाक एजेंट को दी है। बताया जाता है कि महेंद्र को जब पुलिस हिरासत में लिया गया तो उसने पाक एजेंट से एक बार बात करने की बात स्वीकार की।

फर्जी DRDO अधिकारी बनकर बात करता था पाक एजेंट

यह भी बताया जाता है कि पाक एजेंट डीआरडीओ अधिकारी के रूप में महेंद्र से सम्पर्क करता था और महेंद्र को फोन भारतीय नंबर से ही आए और साथ ही ट्रू कॉलर ऐप में भी वह नंबर डीआरडीओ के नाम से बताए जा रहे थे। हाल में जब महेंद्र ने गेस्ट हाउस में ठहरे हुए मेहमानों की सूची स्टाफ से मंगवाई तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी।

उनकी पड़ताल में महेंद्र की भूमिका संदिग्ध मालूम होने के बाद उसे पकड़ा गया। महेंद्र से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाक एजेंट ने सम्पर्क किया था। बताया जाता है कि पाक एजेंट फर्जी डीआरडीओ का अधिकारी बन महेंद्र से सम्पर्क करता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading