पाली में बुधवार सुबह भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार सुबह भाजपा के नेतृत्व में शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली शहर के बांगड़ स्कूल चौराहे से देश भक्ति गीतों के साथ रवाना हुई जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंच सम्पन्न हुई। रैली में विभिन्न स्कूलो

पाली में बुधवार सुबह भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में करीब 300 मीटर लम्बा तिरंगा ध्वज लेकर चलते हुए स्टूडेंट।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि रैली को लेकर कार्यक्रम संयोजक दिग्विजयसिंह राठोर, तिलोक चौधरी, प्रताप सिंह जोधा, मानवेंद्र सिंह भाटी, गोपाल बंजारा, सुरेश पंवार को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसको बुधवार सुबह बांगड़ स्कूल चौराहे से रैली रवाना हुई। जो शहर के अहिंसा सर्किल, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति होते हुए शहीद स्मारक पहुंच सम्पन्न हुई। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा भारत माता के जैकारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में शामिल डीजे पर भी देश भक्ति गीत बज रहे थे। हाथ में तिरंगा ध्वज लहराते हुए सभी उत्साह और उमंग के साथ रैली में चलते नजर आए। रैली में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, सुरेश चौधरी, नारायण कुमावत, मुकेश नाबरिया, अशोक तलेसरा, पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी, रामकिशोर साबू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर, गुलामसिंह रावत, जितेंद्र व्यास सहित कई जने शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments