☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर के बसई नबाब में आयोजित कुशवाहा समाज की पंचायत में 22 सदस्यीय आरक्षण सैनानियों की नवीन टीम का गठन किया गया।

धौलपुर के बसई नबाब स्थित प्रधान गार्डन में कुशवाहा समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 22 सदस्यीय आरक्षण सैनानियों की नवीन टीम का गठन किया गया। यह टीम प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार से वार्ता के समय उपस्थित रहेगी और समाज के वरिष्ठ लोगों से जिले

.

पंचायत की अध्यक्षता नगलाहरलाल के सरपंच देवीसिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर प्रदेश कुशवाहा आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता प्रधान रामहेत कुशवाहा ने समाज के संगठन, शिक्षा और आरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

रामहेत कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा से समाज मजबूत होगा और आरक्षण से समाज का विकास होगा। उन्होंने समाज को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। पंचायत में आरक्षण, लवकुश बोर्ड में नियुक्ति, शिक्षा के प्रति जागरूकता, इतिहास एवं संस्कृति और सामाजिक कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

आगामी जातीय जनगणना के समय सर्वे रजिस्टर में उपजाति एवं गोत्र के बजाय मूल जाति कुशवाहा (काछी) शब्द लिखने के लिए सभी वक्ताओं ने समाज बंधुओं से आह्नान किया। भरतपुर के तोताराम कुशवाहा ने कहा कि आरक्षण के लिए मौजूदा सरकार का विरोध करना होगा। उनका मानना है कि बिना विरोध के सरकार बात नहीं मानेगी।

प्रेमसिंह ने सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का आवाहन किया। आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश सह सचिव परशुराम कुशवाहा ने कहा कि आरक्षण समाज के साहस और संघर्ष की लड़ाई से मिलेगा। कनासिल सरपंच सुरेश कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा में वे उसी को वोट देंगे जो कुशवाहा आरक्षण की बात करेगा।

रामकिशन फौजी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर 22 सदस्यीय आरक्षण सैनानियों की नवीन टीम का गठन किया गया। यह टीम प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार से वार्ता के समय उपस्थित रहेगी और समाज के वरिष्ठ लोगों से जिले में संपर्क भी करेगी।

मीडिया प्रभारी डीके कुशवाहा ने बताया कि पंचायत में गठित 22 सदस्यीय टीम ने समाज के लोगों की सहमति से 31 अगस्त को बसई सामंता में कुशवाहा समाज के संत शिरोमणि हरीदास महाराज के समाधि स्थल पर आगामी मीटिंग करने का फैसला किया है। यह पंचायत आंदोलन की घोषणा को लेकर निर्णायक होने वाली है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading