![]()
जोगाराम को 3 सितंबर को छोड़ा था स्कूल, वहां से हुआ गायब।
9वीं क्लास का स्टूडेंट घर से 200 रुपए लेकर एक्स्ट्रा क्लास का बोल कर निकला लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। परिजन व रिश्तेदार बच्चे को ढूंढ रहे लेकिन इसका कोई पता नहीं लगा है।
परिजन बीते तीन दिनों से बच्चे की चिंता सता रही है। लेकिन कोई पता नहीं लगा। कोतवाली थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। मामला बाड़मेर जिले के गांधी नगर मयूर नोबल्स स्कूल का है। इधर पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को जुंजाराम पुत्र तेजाराम निवासी सरली हाल राम नगर बाड़मेर ने रिपोर्ट देकर बताया- 3 सितंबर को सुबह 8 बजे घर से बेटा जोगाराम (15) को बाइक पर गांधी नगर मयूर नोबल्स स्कूल छोड़ने गया था। बेटे को मयूर स्कूल के गेट के पास छोड़ा था, जो बाद स्कूल की छुट्टी के घर पर नहीं आया। तब स्कूल में गया। तब स्कूल के टीचरों ने बताया कि आपका बच्चा आज स्कूल ही नहीं आया।
पिता जुंजाराम ने बताया- बेटा हमेशा बस में 12 बजे स्कूल आता है। लेकिन 3 सितंबर को एक्स्ट्रा क्लास का बोलकर सुबह जल्दी निकाला था। रीको के पास पैदल जा रहा था। तब मैंने बस का पूछा तो उसने कहां बस निकल गई। मैंने उसको बाइक पर बैठाकर स्कूल गेट पर छोड़कर वहां से निकल गया। लेकिन शाम को 6.30 बजे हमेशा घर पहुंच जाता है। लेकिन 7 बजे तक नहीं पहुंचा तो बस ड्राइवर से संपर्क किया। उसने कहा बच्चा बस में बैठा नहीं। फिर स्कूल भी गया, स्कूल में भी बच्चा नहीं गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments