अजमेर में सुबह से ही रिमझिम तो कभी तेज बरसात हो रही है। सड़कों से पानी बह निकला। मौसम विभाग की ओर से जताई गई भारी बरसात की सम्भावना को देखते हुए स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।
बोराज तालाब की टूटी पाल के कारण आनासागर में पानी की आवक बढ़ गई है। ऐसे में आनासागर से पानी की निकासी बढ़ा दी है। सड़क पर पानी आने से बजरंग गढ़ से महावीर सर्कल का मार्ग पूरी तरह बंद है। वहीं सूचना केन्द्र चौराहे से आगरा गेट की तरफ की सड़क पर पानी बह रहा है।

अजमेर में सुबह से तेज हवा चलने के साथ बारिश का दौर जारी है। मित्तल हॉस्पिटल के नजदीक तेज हवा से महिला की छतरी उड़ गई
नीचली बस्तियों सहित आम का तालाब, स्वास्तिक नगर आदि क्षेत्रों की गलियों में पानी भरा है। नगर निगम की ओर से मडपम्प लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। वरूण सागर सहित अजमेर के बांध-तालाब ओवरफ्लो है। आगामी दिनों में भी मौसम विभाग ने बरसात की सम्भावना जताई है।
फोटो में देखिए बारिश…

अजमेर में सुबह से हो रही बारिश। इस दौरान एक युवक काम पर जाने के लिए प्लास्टिक से बचाव करते हुए बारिश में निकला।
यह खबर भी पढ़ें…..
अजमेर में आधी रात मची तबाही, कई मकान गिरे,जानवर बहे:पीड़ित बोले-कर्जा लेकर और सोना बेचकर घर खरीदा था, बेटी की शादी होने वाली है

अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से शहर में आए पानी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। कई मकान गिर गए। 100 मकानों में दरारें आ गई। घर का सामान खराब हो गया। इनमें से एक घर ऐसा भी था, जिसमें एक बेटी की शादी होनी है। मां अपने सपनों के घर से बेटी को विदा करने वाली थी, लेकिन उनका ये सपना टूट गया। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments