![]()
दिल्ली में यमुना ब्रिज पर जलभराव की स्थिति के कारण उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। बांदीकुई जंक्शन से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
.
अजमेर-जम्मूतवी पूजा सुपरफास्ट (ट्रेन संख्या 12413) 6 सितंबर को रद्द रहेगी। यह ट्रेन अब 7 सितंबर को चलेगी। जम्मूतवी-अजमेर पूजा सुपरफास्ट (ट्रेन संख्या 12414) का संचालन 8 सितंबर से शुरू होगा।
भुज-बरेली ट्रेन (14312) का मार्ग बदल दिया गया है। यह शनिवार को दिल्ली सराय, नई दिल्ली और साहिबाबाद होकर चलेगी। काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन (15014) भी शनिवार को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह साहिबाबाद और नई दिल्ली होकर जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments