जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र के साथ वेलकम किट दिए गए।
झालावाड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण वीसी के माध्यम से दिखाया गया।

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ टी.ए. बंसोड के अनुसार विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी गईं। पशुपालन विभाग में सर्वाधिक 63 नियुक्तियां हुईं। शिक्षा विभाग में 35 और कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग में 10 युवाओं को चुना गया। पंचायती राज विभाग में 8 नियुक्तियां की गईं। इसके अलावा कृषि, जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग और स्वायत्त शासन विभाग में भी नियुक्तियां की गईं।

पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी भी वितरित की।
सभी नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति आदेश के साथ वेलकम किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी भी वितरित की।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी, पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा और नगरपरिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत मौजूद रहे। एडीएम अनुराग भार्गव, सीईओ शंभुदयाल मीणा और एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments