![]()
दौसा में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध जनसंवाद का आयोजन किया गया।
भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध जन संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व दौसा जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र भार्गव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने की।
भार्गव ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योगदान की सराहना की गई एवं जीएसटी रिफॉर्म से सभी वर्गों व्यापारियों, उद्यमियों सहित आम वर्गों को लाभ होगा।
बाेले- हर वर्ग को लाभ होगा
जिलाध्यक्ष ने कहा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, पौधारोपण एवं फल वितरण आदि कार्य किए गए। जीएसटी रिफॉर्म से आमजन, किसान, महिला, युवा व्यापारी, उद्योगपति एवं हर वर्ग को लाभ होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन मीना, पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवारी, घनश्याम बालाहेडी, टीकम सिंह गुर्जर, अभय शंकर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, शहर मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन जैन, डॉ. मनीष पहाड़िया, मनोहर लाल गुप्ता, नवीन शर्मा, राजेन्द्र छिपा, राजेन्द्र शर्मा, श्याम भेड़ोली, द्वारका प्रसाद गुप्ता, किरण डोरिया, मंजुलता जाटव, लक्ष्मी दीक्षित, चंद्रकांत शर्मा, रतीश खारवाल, गंगा सिंह चावडेड़ा, घमंडी लाल मीणा, मिश्रीलाल मीणा, सरोज मीणा, पुष्पा डंगायच, मंजू सैनी, कमलेश जोशी, दशरथ सिंह, महिपाल सिंह शेखावत, अशोक भागोती, अनिल बुरजा, हरकेश मटलाना, जय नारायण जोधा, धारा सिंह बासड़ा, बलराम बैरवा, रामलाल शर्मा, प्रेम प्रसाद गुर्जर, पूरन सैनी, रमेश मीणा, राजेन्द्र शर्मा, रिकी पोंटिंग सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थत रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments