![]()
डीडवाना में भगतसिंह की 118वीं जयंती पर DYFI आयोजित करेगा ब्लड डोनेशन कैंप।
भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शहीदे आजम भगतसिंह की 118वीं जयंती पर डीडवाना में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 सितम्बर को रहमान गेट से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, जो मुख्य मार्गों से होते हुए भगतसिंह स्मारक पहुं
DYFI जिला अध्यक्ष मनोज स्वामी एवं सचिव भागीरथ बुगालिया ने बताया कि भगतसिंह स्मारक पर आयोजित सभा में मुख्य वक्ता माकपा राज्य कमेटी के सदस्य एवं किसान नेता भागीरथ यादव रहेंगे। वे युवाओं को संबोधित करेंगे और शहीद भगतसिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देंगे।
माल्यार्पण व सभा के बाद रैली बागड़ अस्पताल पहुंचेगी, जहां जिला के युवा रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर युवाओं को प्रेरित किया जाएगा कि जैसे भगतसिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, वैसे ही आज के युवा रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में योगदान दें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments