![]()
मेवाड़ बचाओ संघ की ओर से डिलेवरी ऐप के खिलाफ ‘उदयपुर का पैसा उदयपुर में’ नाम से मुहिम शुरू की गई है। संघ अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि हम ऑनलाइन के खिलाफ नहीं है लेकिन उनकी प्राइजिंग और पॉलिसीज के खिलाफ हैं। ये इन्सटेंट ऐप आने वाले समय में व्यापा
ये कम्पनियां दावा सस्ता सामान उपलब्ध कराने का करती हैं लेकिन हमसे 100 रुपए के समान पर 58 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा वसूलते हैं। अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि इस समस्या को लेकर हम व्यापारियों से बात करें कि कैसे लड़ा जाए। उन्हें और लोगों को इस बारे में जागरुक करेंगे।
हर ऑर्डर पर हैंडलिंग चार्ज वसूलती हैं कंपनी संघ अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि ग्राहक को लुभाने के लिए कंपनियां ऑफर्स देती है लेकिन ये कंपनियां मिनिमम ऑर्डर, सर चार्ज और हैंडलिंग फीस जैसे जाल बिछाती है। जिससे हर ऑर्डर पर 30 से 40 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होता हैंं।
हर ऑर्डर पर अतिरिक्त हैंडलिंग चार्ज भी वसूला जाता है। मेवाड़ बचाओ मंच का यह पहला कैम्पेन है। इसके साथ आगे सीनियर सिटीजन की सुरक्षा, शिक्षा, डिजीटल अवेयरनेस, महिला रोजगार, सफाई और हैल्थ जैसे सामाजिक मुद्दों को शामिल किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments