![]()
धौलपुर की कोतवाली ने स्कूली छात्राओं को दी ‘ऑपरेशन गरिमा’ की जानकारी।
धौलपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने बालाजी नगर में ‘ऑपरेशन गरिमा’ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना कोतवाली के थाना अधिकारी हरि नारायण मीणा ने निजी स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
थाना अधिकारी मीणा ने छात्राओं को किसी भी असुविधा की स्थिति में गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल में राजकोप सिटिजन ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने का भी सुझाव दिया।
अभियान में साइबर एक्सपर्ट कॉन्स्टेबल असलम खान ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी और यातायात नियमों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया।
इस जागरूकता अभियान में पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूल सचिव अमित गर्ग, जेम्स के. एस. और जिला सीएलजी सदस्य योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments