☜ Click Here to Star Rating



बांसवाड़ा में सरपंच से क्रिप्टो के नाम पर 38 लाख की ठगी हो गई। सागवाड़िया सरपंच करण डामोर ने आरोपी नारायण पिता शांतिलाल नामक और उसकी पत्नी के खिलाफ क्रिप्टो के जरिए दुगुनी आय का लालच देकर 38 लाख की ठगी का आरोप लगाया है।

.

करण ने SP सुधीर जोशी और साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित ने ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं।

दावा 10 करोड़ की ठगी कर चुका

आरोप है कि नारायण महंगे होटलों में बैठकर बड़े-बड़े सपने दिखाता और पत्नी सहित अन्य लोगों के फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता था। करण का दावा किया कि आरोपी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देता

सरपंच ने बताया की शातिर ठग भारतीय करेंसी को कैश में लेता था और सूरत में हवाला करता था। मोबाइल से फर्जी आईडी बनाता और उसमे में डॉलर आते थे। वह हर माह 10 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देकर निवेश करवाता। पैसे निवेश करने के दो महीने तक रिटर्न भी दिया।

मध्यप्रदेश-गुजरात में भी लोगों ने दर्ज करवाई है ठगी की शिकायत

पीड़ित करण डामोर ने बताया की ठगी करने वाला बदमाश शातिर हैं। उसने इंजीनियरिंग कर रखी है व खुद की कंपनियां बनाता था। लोगों को उसमें निवेश करवाकर धोखाधड़ी करता था। जीवनभर पैसे आने का बोलकर निवेश करवाता था। शातिर विदेश भी जाता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading