![]()
एमएम ग्राउंड में तीरंदाजी प्रतियोगिता में युवाओं ने निशाने साधे।
जिला तीरंदाजी संगम की ओर से बीकानेर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन एम.एम. ग्राउंड में शुरू हो गया है। करीब साढ़े चार सौ खिलाडी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के कंपाउंड,
आयोजन सचिव गणेश लाल व्यास ने बताया- प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला तीरंदाजी संगम के सचिव शिवरतन रंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने-अपने टारगेट पर शानदार निशाने साधे।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोडा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। अनुशासित व्यक्ति ही एक बड़ा खिलाड़ी बन सकता है।
विशेष अतिथि शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता रवि आचार्य, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के राजेंद्र व्यास भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में विक्रम रंगा, भंवर लाल व्यास, अनिल चांगरा, अजय ठोलिया रविकांत भाटी, लोकेश व्यास सहित तीरंदाजी संगम के पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments