![]()
मेवात क्षेत्र में साइबर ठगी को रोकने के लिए गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के रायवका गांव में ग्रामीणों की पंचायत अकबर खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें साइबर ठगी करने वालों पर एक लाख ग्यारह हजार का जुर्माना और ठगी करने वालों की सूचना देने वालो को ग्यार
मेवात क्षेत्र साइबर ठगी के नाम से देश के कोने- कोने में प्रसिद्ध हो गया। जिसको लेकर पुलिस द्वारा साइबर ठगी को रोकने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है । वहीं गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के रायवका गांव में तैयब के मकान पर पंचायत का आयोजन किया गया । पंचायत में मौजूद मोहन सिंह गुर्जर, मुफ्ती रिजवान खा, सरपंच प्रतिनिधि इस्लाम खा, माफर खान, अकबर जोधपुर, इनामुल हसन , पूर्व सरपंच भज्जी सहित दर्जनों लोगों ने गांव के लोगो से ठगी छोड़कर शिक्षा की तरफ ध्यान देने की अपील की गई ।
20 लोगों की बनाई समिति… गांव के लोगों ने साइबर ठगी को रोकने ओर नवयुवकों पर ध्यान रखने के लिए गांव के बीस लोगों की समिति बनाई गई। जो गांव में निगरानी रखेगी और किसी के साथ पुलिस द्वारा अन्याय किया जाएगा तो उसके साथ रहकर उच्च अधिकारियों को अवगत किया जाएगा ।
एएसआई राम अवतार ने वांछित अपराधियों की लोगों से मांगी सूची
गोपालगढ़ थाने के एएसआई राम अवतार से पंचायत में मौजूद लोगों ने रायवका के लोगों द्वारा साइबर ठगी के मामले में वांछित अपराधियों की सूची मांगी गई। और चार पांच दिनों में पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाएगा । थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि रायबका गांव के लोगो ने पंचायत की है जिसमें साइबर ठगी के आरोपियों को पुलिस को सुपुर्द करने को कहा गया है । रायबका गांव के करीब दस पंद्रह लोग वांछित है ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments