अलवर जिला अस्प्ताल के आसपास अच्छी बारिश।
अलवर जिले में शनिवार तड़के 5 बजे कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। दोपहर में भी अलवर शहर व आसपास के क्षेत्र में रुक-रुक कर बादल बरसे। दो दिन में हुई बारिश के बाद सिलीसेढ़ बांध से ऊपरा चल गई। शनिवार सुबह से जिले में घने बादल छाए हैं। कई जगहों पर अचानक बार
वैसे मानसून के इस सीजन में बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई। असल में बांधों में पानी की आवक नहीं है। जिसके कारण बारिश कम मानी गई है। हालांकि सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार औसत से अच्छी बारिश है। लेकिन पूरे सीजन में बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई है। इस कारण जिले भर में फसल अच्छी है। लेकिन पिछले साल की तरह रूपारेल नदी ऊफान पर नहीं दिखी। न जयसमंद बांध में पानी आया। पिछले साल सिलीसेढ़ बांध की ऊपरा जल्दी चल गई थी। बांध की ऊपरा से तेजी से पानी निकला। जो जयसमंद बांध तक पहुंचा। कई अवैध निर्माण पर पानी के कारण संकट आया था।

अलवर के सिलीसेढ़ में बांध की ऊपरा चल रही है। अब करीब एक इंच बारिश है।
बांघ में बोटिंग ऊपरा की तरफ नहीं
सावधानी के तौर पर सिलीसेढ़ बांध में बोटिंग वाला एरिया कम कर दिया है। ऊपरा की तरफ नाव नहीं भेजी जा रही। यह सावधानी इसलिए बरती जा रही है कि तेज बारिश होने पर खतरा हो सकता है। तेज बारिश होते ही अब ऊपरा भी ऊफान पर अा सकती है। असल में बांध में हाजीपुर हमीरपुर के आसपास के पहाड़ों तक पानी आता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments