![]()
प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बजरंगढ़ के अरनिया गांव में बारिश का पानी स्कूल में भर गया। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिसर जलमग्न हो गया।
विक्रम सिंह ने बताया-शुक्रवार को विद्यालय परिसर में इतना पानी भर गया कि बच्चों को बैठने में परेशानी हुई। स्कूल प्रशासन को छुट्टी करनी पड़ी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल के पास सीसी रोड के दोनों तरफ नाली नहीं बनी है। इस कारण बरसात का पानी सड़क और स्कूल में भर जाता है। मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। तेज रफ्तार वाहनों से उड़ता पानी आसपास के घरों में भी घुस जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी की समस्या को लेकर शासन-प्रशासन और सरपंच कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूरे गांव का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जाता है।
जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जल्द ही विद्यालय की समस्या का समाधान किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments