☜ Click Here to Star Rating



जिले में ऑपरेशन सीमा-संकल्प के तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जिले में ऑपरेशन सीमा-संकल्प के तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 किलो 42 ग्राम अफीम जब्त की गई है। उस पर पहले से 4 मामले दर्ज हैं।

.

रायसिंहनगर थानाधिकारी कलावती चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 टीके से आरोपी अशोक कुमार को पकड़ा। आरोपी अशोक (38) रायसिंहनगर के वार्ड नंबर 12 का निवासी है। उसके पास से 1 किलो 42 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस थाना समेजा कोठी के थानाधिकारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई है। आरोपी से अन्य नशा तस्करों के बारे में पूछताछ चल रही है।

पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। रायसिंहनगर थाने में 2012 और 2021 में मारपीट के दो मामले हैं। जयपुर में 2023 में अपहरण का एक मामला है। 2024 में रायसिंहनगर में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है।

कार्रवाई में थानाधिकारी कलावती चौधरी के साथ रविन्द्रपाल, अशोक कुमार, विजय कुमार और जयदीप कॉन्स्टेबल शामिल थे। इस अभियान में कॉन्स्टेबल रविन्द्रपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading