![]()
करौली के गुलाब बाग क्षेत्र स्थित निजी बस स्टैंड पर बस के कुचलने से युवक की मौत।
करौली के गुलाब बाग क्षेत्र स्थित निजी बस स्टैंड पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गंगापुर निवासी पप्पू सैन की एक बेकाबू बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना के समय पप्पू सैन पुत्र दुर्गालाल गंगापुर से बस लेकर करौली बस स्टैंड पहुंचे थे। वह बस स्टैंड के रास्ते पर खड़े थे। इसी दौरान बस स्टैंड की ओर से एक तेज रफ्तार बस आई। बस को देखकर पप्पू सैन पास की एक दुकान की दीवार से सट गए, लेकिन बेकाबू बस ने उन्हें कुचल दिया।
घायल पप्पू सैन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पप्पू सैन रेलवे फाटक के पास, महू खुर्द गंगापुर सिटी के रहने वाले थे।
घटना के बाद आरोपी बस ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments