☜ Click Here to Star Rating


अंजना वेलफेयर सोसाइटी एवं जवाहर कला केंद्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सुर ताल फेस्टिवल’ का मंगलवार को आगाज हुआ।

अंजना वेलफेयर सोसाइटी एवं जवाहर कला केंद्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सुर ताल फेस्टिवल’ का मंगलवार को आगाज हुआ। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान लगी प्रदर्शनी का अवलोकन

.

इस दौरान केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा, वरिष्ठ लेखाधिकारी बिंदु भोभरिया, सुर ताल फेस्टिवल क्यूरेटर माया कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत कला और संस्कृति का अद्वितीय संगम होगा, जिसमें विभिन्न विधाओं की कार्यशालाएं और प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इनमें शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला व थिएटर कार्यशालाएं, कला प्रदर्शनी और कठपुतली मेकिंग शामिल है।

फेस्टिवल के तहत सुदर्शन व सुरेख दीर्घा में पेंटिंग्स व स्क्ल्पचर्स प्रदर्शित किए गए।

फेस्टिवल के तहत सुदर्शन व सुरेख दीर्घा में पेंटिंग्स व स्क्ल्पचर्स प्रदर्शित किए गए।

अपने संबोधन में दीया कुमारी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच न केवल कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज को कला एवं संस्कृति के प्रति अधिक संवेदनशील और जागरूक भी बनाते हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

फेस्टिवल के तहत सुदर्शन व सुरेख दीर्घा में पेंटिंग्स व स्कल्पचर्स प्रदर्शित किए गए। कृष्णायन में मेवात के यूसुफ खान मेवाती व साथी कलाकारों ने भपंग वादन की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में कला प्रेमी इस दौरान मौजूद रहे।

कृष्णायन में मेवात के युसुफ खान मेवाती व साथी कलाकारों ने भपंग वादन की प्रस्तुति दी।

कृष्णायन में मेवात के युसुफ खान मेवाती व साथी कलाकारों ने भपंग वादन की प्रस्तुति दी।

फेस्टिवल के अंतर्गत 17 से 23 सितम्बर तक कृष्णायन में अंजना वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक माया कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में कथक वर्कशॉप होगी। 17 से 19 सितम्बर तक सुदर्शन दीर्घा में पपेट मेकिंग वर्कशॉप आयोजित होगी, जिसका संचालन प्रख्यात कलाकार प्रकाश भट्ट, मंजू देवी एवं लकी करेंगे। 19 और 20 सितम्बर को सुदर्शन दीर्घा में पद्मश्री तिलक गीताई (प्रख्यात चित्रकार एवं शिल्पकार) के निर्देशन में पेंटिंग एवं स्कल्पचर कार्यशाला होगी।

हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

22 और 23 सितम्बर को कृष्णायन में प्रोडक्शन बेस्ड थिएटर वर्कशॉप का आयोजन होगा, जिसमें अभिनेता एवं निर्देशक ओम कटारे रंगकर्मियों से रूबरू होंगे। इसी दौरान रंगायन में 22 और 23 सितम्बर को प्रेरणा भूयान सत्रिया नृत्य के गुर सिखाएंगी। सभी कार्यशालाएं दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। उत्सव का समापन समारोह 24 सितम्बर को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक रंगायन सभागार में होगा इसमें प्रतिभागी गुरु के सबक को साकार करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading