☜ Click Here to Star Rating



दौसा में बुधवार से शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर शुरू होंगे।

दौसा जिले में 17 सितंबर बुधवार से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत होगी। ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

.

कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण शिविर प्रथम सप्ताह में बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद आगामी सप्ताहों में प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

17 सितम्बर को इन ग्राम पंचायतों में कैंप
उपखण्ड क्षेत्रग्राम पंचायत
दौसानांगल बैरसी
बांदीकुईआभानेरी और अनन्तवाडा
बसवागुढ़ा आशिकपुरा व लीलोज
सिकरायउदयपुरा, कैलाई व फर्राशपुरा
महवापीपलखेड़ा व हड़िया
मंडावरहल्दैना व बनावड़
रामगढ पचवारासोनड़ व डूंगरपुर
लालसोटदेवली व श्यामपुरा कलां
नांगल राजावताननांगल राजावतान व मलवास
लवाणखानवास व रजवास
सैंथलसैंथल

ग्रामीण सेवा शिविरों में यह कार्य होंगे

  • लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाना।
  • किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाना एवं किसान गिरदावरी के लिए प्रेरित करना।
  • उपखण्ड एवं सहायक कलक्टर न्यायालयों के लम्बित नोटिसों की तामीली।
  • लम्बित कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना।
  • आपसी सहमति से विभाजन एवं नामान्तकरण।
  • मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र बनाना एवं वितरित करना।
  • बीपीएल परिवारों का सर्वे।
  • विधायक-सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम जैसे डांग, मगरा, मेवात इत्यादि के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत के लिए स्वीकृतियां एवं कार्य।
  • स्वामित्व योजना के तहत पट्टों के लिए आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण।
  • मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत गड्ढे बनाना एवं पौधारोपण करना।
  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) आईएचएचएल आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृतियां जारी करना, सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृतियां एवं अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाना, आरआरसी केन्द्रों को भूमि आवंटन एवं केन्द्रों के लिए स्वीकृतियां जारी करना।
  • क्षतिग्रस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी एवं सड़कों के सुधार के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइन अनुसार प्रस्ताव तैयार करना।
  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, सिकल सैल रोग की स्क्रीनिंग (ट्राइबल एरिया), बच्चों का टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान (टीबी रोग की स्क्रीनिंग, निक्षय मित्र बनाना, पोषण किट का वितरण), पीएमजेवाई कार्ड बनाना एवं वितरित करना।
  • पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एवं पशुओं का टीकाकरण।
  • बिजली के झूलते तारों को खिंचवाना। बिल संबंधी शिकायतों को प्राप्त कर निस्तारण करना।
  • बीज मिनी किट वितरण।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं आदि कर्मयोगी अभियान के बिन्दुओं का क्रियान्वयन।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, नवीन पात्र परिवार एवं सदस्यों की आधार सीडिंग तथा पहले से जुड़े परिवारों एवं सदस्यों की ई-केवाईसी करना।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना। पालनहार योजना। मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना। छात्रावासों का रखरखाव। यूडीआईडी कार्ड बनाना। महिलाओं के लिए मैटरनिटी न्यूट्रिशन योजना। टूलकिट एवं औजार सहायता योजना।
  • जनहानि, पशुहानि एवं मकानों के नुकसान के आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृति जारी करना।
  • जल भराव के क्षेत्रों को चिह्नित कर ग्राम पंचायत से समन्वय कर निकासी की कार्ययोजना तैयार करना।
  • कॉज-वे बनाना, बांधों की ऊंचाई बढ़ाने एवं बांधों के गेट लगाने के प्रस्ताव तैयार करना। पानी के निकासी मार्गों में अतिक्रमण चिह्नित करना। क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करना इत्यादि कार्य किए जाएंगे।
कल शहरी क्षेत्रों में यहां लगेंगे कैंप
नगर निकाय व स्थानवार्ड नंबर
दौसा में बजरंग मैदान1 से 6
बांदीकुई में पंचायत समिति सभागार35 से 39
लालसोट में नगर परिषद25, 27 एवं 28
महवा में अम्बेडकर भवन1
बसवा में नगर पालिका1
सिकराय में नगर पालिका1 एवं 2
भाण्डारेज में नगर पालिका1 एवं 2
लवाण में नगर पालिका1 एवं 2
मंडावर में बीच का बास प्राथमिक स्कूल1 एवं 2
रामगढ पचवारा में नगर पालिका1
मंडावरी में नगर पालिका1

शहरी सेवा शिविरों में यह कार्य होंगे

  • शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सम्पूर्ण शहर की वृहद स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
  • सीसी-डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क के कार्य किए जाएंगे। शहरी निकायों में स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने तथा जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा, अंधेरी एवं सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।
  • शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्क, सामुदायिक केन्द्र, रैन बसेरा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।
  • नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, सीवर लाइन के लीकेज की मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
  • आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
  • जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाईसेंस, साईनेज लाईसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी-मोबाईल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि जारी किए जाएंगे।
  • अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।
  • लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे। यूडी टैक्स जमा करवाने की सुगम व्यवस्था की जाएगी।
  • विभिन्न राजकीय विभागों की फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति जारी की जाएगी।
  • विद्यालय, आंगनबाड़ी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किए जाएंगे।
  • अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त कर आम जनता को लाभान्वित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
  • पीएम स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कर केन्द्रीय सरकार की फ्लैगशिप सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन-धन योजना, जननी सुरक्षा योजना, श्रम योगी मान-धन योजना, भवन निर्माण वर्कर का पंजीकरण, वन नेशन-वन राशन कार्ड, मातृ-वन्दना योजना का लाभ दिलाया जायेगा। पीएम स्वनिधि के लक्ष्य अनुरूप नए आवेदन पत्र भरवाना तथा लम्बित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण करवाए जाएंगे। लक्ष्य अनुरूप नए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा लम्बित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading