![]()
भरतपुर के चर्चित अजय झामरी हत्याकांड में आज एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 50 हजार का अर्थदंड लगाया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ गोली मारकर अजय की हत्या की थी। अजय का भाई जब उसे बचने के लिए गया तो, उन्होंने प्रिंस पर भी फ
कई दिनों से अजय को मिल रही थी धमकियां
लोक अभियोजक नरेश सैन ने बताया कि प्रिंस निवासी झामरी गांव ने अटलबंद थाने में 27 अगस्त 2023 की शाम करीब 5 बजे मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि मेरा अजय मेरे भाई का दोस्त गौरव निवासी झामरी हीरादास स्थित एक थड़ी पर चाय पी रहे थे। अजय को कई दिनों से तेजवीर, कौशल हंतरा, सचिन मडरपुर, हेमू बिनउआ जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। कुछ दिनों पहले भी अजय पर इन्हीं ने जानलेवा हमला भी किया था। जिसकी FIR मथुरा गेट थाने में दर्ज करवाई गई थी। 27 अगस्त को उस केस की तारीख थी। प्रिंस और उसका भाई अजय भरतपुर आये हुए थे।
अजय के भाई को भी मारने की कोशिश की थी
उसी रंजिश के चलते एक नाबालिग युवक, तेजवीर सहित और अन्य युवक चाय की थड़ी पर आये। उनके हाथों में हथियार थे। आते ही वह हम सभी को गालियां देने लगे। वह सभी अजय को मारने के लिए आगे बढ़े। प्रिंस ने जब अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो, बदमाशों ने प्रिंस को धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद नाबालिग युवक ने अजय के ऊपर फायर कर दिया। प्रिंस ने जब अजय को बचाने की कोशिश की तो, बदमाशों ने प्रिंस के ऊपर भी फायर कर दिया।
आरोपी को आजीवन कारावास और 50 का अर्थदंड
बड़ी मुश्किल से प्रिंस ने अपनी जान बचाई। फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। इस मामले का कोर्ट में चालान पेश किया गया। केस में 24 गवाह और 50 दस्तावेज पेश किए गए। नाबालिग को दोषी मानते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने आजीवन कारावास और 50 हजार का अर्थदंड लगाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments