![]()
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सहायक निदेशक बाल अधिकारिता ने जाटौली गांव की निजी लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
धौलपुर जिले में हर ग्राम पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी बनाने की पहल शुरू की गई है। इस कड़ी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन.ए. सोमनाथ और सहायक निदेशक बाल अधिकारिता देवेन्द्र जांगल ने जाटौली गांव की निजी लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं से असंतोष जताया। उन्होंने लाइब्रेरी संचालक को सात दिन के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही जाटौली के सरपंच को लाइब्रेरी के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने वहां पढ़ने वाली महिलाओं और बालिकाओं को अटल सेवा केंद्र पर शुरू होने वाली नई लाइब्रेरी की जानकारी दी। यह पहल धौलपुर जिले से शुरू की जा रही है, जिसके तहत हर ग्राम पंचायत में एक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments