![]()
जयपुर| भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 6 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक “एकता मार्च अभियान” चलाया जा रहा है। इसमें यूनिटी रन का भी आयोजन होगा। इस यूनिटी रन में प्रदेश के युवा भी हिस्सा लेंग
मंगलवार को शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा अध्यक्ष-राजस्थान युवा बोर्ड डा. नीरज के. पवन ने इस अभियान की दृष्टि, कार्यक्रम की रूपरेखा और जनभागीदारी के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरदार@150 यूनिटी रन अभियान सरदार पटेल की जयंती को समर्पित है और पूरे राज्य में आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले जिला स्तर पर इसका आयोजन 31 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर यूनिटी मार्च 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक होगी, जो सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म स्थली करमसाद से एकता नगर (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) तक जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा एकता मार्च अभियान के रूप में शुरू की गई पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments