![]()
एक माह से अस्पताल में इलाज ले रहा था
जोधपुर| नाबालिग से रेप के मामले में सजा काट रहा आसाराम एक बार फिर सेंट्रल जेल में पहुंचा। पिछले एक महीने से वह पाली रोड पर स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में उपचार ले रहा था। इसकी अवधि बढ़ाने की अर्जी पर मंगलवार को सजा स्थगन याचिका के सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई से मामले को दूसरी बेंच में भेजने को कहा। इस पर आसाराम की ओर से हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की कोर्ट जयपुर में अर्जी लगा दूसरी बेंच बनाकर सुनवाई व आरोग्यम में उपचार कराने की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया। हालांकि, इस पर भी मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आसाराम को एक बार फिर से जोधपुर सेंट्रल जेल में लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। देर शाम आसाराम को आरोग्यम से वापस सेंट्रल जेल ले जाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments