उदयपुर| सवीना थाना क्षेत्र में युवक ने दो बदमाशों के खिलाफ रंजिश के चलते चाकू से हमला करने का मामला दर्ज कराया है।
.
पुलिस के अनुसार बिलिया निवासी बाबूलाल उर्फ किशन बंजारा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गत 26 अगस्त को सुबह 9:30 बजे वह दोस्त तेजानाथ के साथ घर के पास ही किराने की दुकान पर खड़े थे। तभी कॉलोनी के ललित उर्फ ललिया व कैलाश गाडुलिया ने रंजिश के चलते उनसे साथ मारपीट की। इस बीच ललित ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर तेजानाथ को भी पीटा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments