उदयपुर| गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई।
.
हेडकांस्टेबल मोहनलाल ने बताया कि अंबामाता के चंपा कॉलोनी निवासी प्रेम गमेती गत 25 अगस्त की शाम 7:30 बजे प्रतापनगर से बलीचा की तरफ आ रहे थे। बलीचा बायपास पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments