![]()
युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने रीको एरिया में कृषि विज्ञान केंद्र के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा 315 बोर बरामद किया है।
डीएसटी प्रभारी प्रेम सिंह और हेड कॉन्स्टेबल लोकेश शर्मा की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दिहौली क्षेत्र के छतरीपुरा जैतपुर निवासी अभय उर्फ टोनी के रूप में बताई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभय (24) पुत्र महावीर के पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments