![]()
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर क्लीन’ अभियान के तहत सोशल मीडिया पर डमी हथियार प्रदर्शित कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आमजन को भयभीत करने वाले तत्वों के खिलाफ की गई है।
थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने सोशल मीडिया पर डमी हथियार के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर लोगों में डर फैलाने वाले आरोपी सुबालक कुमार (19) को पकड़ा है। सुबालक कुमार पुत्र विजय कुमार मंडल, वार्ड नं. 38 बिहारी बस्ती, हनुमानगढ़ जंक्शन का निवासी है। उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल पालाराम (2127), कॉन्स्टेबल सुनील कुमार और बलवंत कुमार शामिल थे।
जिला पुलिस प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हनुमानगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर गैंगस्टर या आपराधिक तत्वों को फॉलो न करें। हथियारों का प्रदर्शन कर भय फैलाने वाले किसी भी कंटेंट से दूर रहें, क्योंकि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया सेल 24 घंटे ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है और किसी भी गलत पोस्ट या वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments