अलवर जिले के टहला रेंज के नैडोली ग्राम में खेत में 15 फीट लंबा और करीब 50 किलो वजनी अजगर मिला। जिसे वनकर्मियों ने बोरे में भरकर रेस्क्यू किया। उसके बाद सरिस्का के जंगल में छोड़ा दिया।
गांव के खेत में अजगर होने की सूचना वनकर्मियों का दी। उसके बाद रेंजर कृष्ण कुमार के निर्देशन में वनपाल सौरभ बैरवा टीम के साथ पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चला अजगर को सुरक्षित पकड़ा। अजगर को पांच जनों ने मिलकर बोरे में भरा। उसके बाद सरिस्का के जंगल में छोड़ा गया।

गांव के खेत में मिला ये अजगर। जिसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रेस्क्यू के दौरान अजगर काफी तेजी से खेतों में भागने लगा। आसपास के लोग बड़े अजगर को देख घबरा गए थे। लेकिन वनकर्मियों की पूरी टीम ने रेस्क्यू किया। बोरे में डालते समय भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments