☜ Click Here to Star Rating


डीडवाना एसपी ऋचा तोमर की अध्यक्षता में निजी स्कूलों के संस्थापकों की एक बैठक आयोजित हुई।

डीडवाना में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की अध्यक्षता में निजी स्कूलों के संस्थापकों की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृत्ताधिकारी डीडवाना धरम पूनियां भी उपस्थित रहे।

.

निजी स्कूल संचालकों ने एसपी ऋचा तोमर का स्वागत किया।

निजी स्कूल संचालकों ने एसपी ऋचा तोमर का स्वागत किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षण शुल्क में विशेष छूट देने पर चर्चा करना था। विद्यालय संस्थापकों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त की और सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने इस निर्णय को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कार्मिक समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, ऐसे में उनके बच्चों को फीस में छूट देना एक महत्वपूर्ण कदम है।

तोमर ने विद्यालय संचालकों से बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने, उन्हें नशे और साइबर अपराध से दूर रखने की सीख देने का आग्रह किया। उन्होंने अभिभावकों को भी समय-समय पर बच्चों की गतिविधियों से अवगत कराने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन न सौंपने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी लापरवाही के चलते सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है और शिक्षकों को इस संबंध में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक करना चाहिए।

बैठक में बी.आर.एम शिक्षण संस्था, द लिटिल स्टार, कमला सी.सै. स्कूल, विवेकानंद सी.सै. स्कूल (खुनखुना), द स्टडी स्कूल, जी.सी.जे. सी.सै. स्कूल, विद्याशेर स्कूल, ओरियंट स्कूल, एकेडमी हाइट्स पब्लिक स्कूल, ड्रीम हाई स्कूल, पब्लिक सी.सै. स्कूल, आचार्य श्रीनिवास विद्या मंदिर सी.सै. स्कूल, नेशनल पब्लिक सी.सै. स्कूल (खारिया), स्वामी श्रीनिवासाचार्य सी.सै. स्कूल, ग्लोबल कान्वेंट स्कूल, पूजा इंटरनेशनल स्कूल, जेम्स इंटरनेशनल स्कूल, एलबीएन सी.सै. स्कूल, विवेकानंद स्कूल एवं देहली इंटरनेशनल स्कूल सहित कई निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading