राज्यस्तरीय 69वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता सिराेही के रोहिड़ा कस्बे में शुरू।
राज्यस्तरीय 69वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता सोमवार से पिंडवाड़ा तहसील के रोहिड़ा कस्बे में शुरू हो गई है। इस वर्ष सरस्वती विद्या निकेतन रोहिड़ा स्कूल को प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। इसमें 41 जिलों से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 267 प्रतिभागी भाग ले
प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रोहिड़ा में किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी आबूरोड की बीके करुणा, निजी स्कूल प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का माल्यार्पण, साफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
सभी प्रतिभागियों और उनके साथ आए अध्यापकों के ठहरने की व्यवस्था नामांकन के बाद अलग-अलग सरकारी स्कूलों में की गई है। प्रतियोगिता में राजस्थान के प्रत्येक संभाग के 41 जिलों से 267 प्रतिभागी पहुंचे हैं। सरस्वती विद्या निकेतन रोहिड़ा के संस्थापक प्रधान अरविंद त्यागी ने संभागवार प्रतिभागियों की जानकारी दी।
जयपुर संभाग से कुल 55 प्रतियोगी पहुंचे हैं। इनमें खैरथल तिजारा से 18, अलवर से 3, कोटपूतली से 3, झुंझुनूं से 7, जयपुर से 17 और सीकर से 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। दौसा से अभी तक कोई प्रतियोगी नहीं पहुंचा है।
जोधपुर संभाग से 56 प्रतियोगी आए हैं। इनमें जोधपुर से 15, सिरोही से 12, बालोतरा से 6, पाली से 4, बाड़मेर से 6, फलोदी से 7 और जैसलमेर से 6 प्रतिभागी शामिल हैं। जालौर से कोई प्रतियोगी नहीं पहुंच सका है।

प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 267 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
अजमेर संभाग से 50 छात्र प्रतियोगी पहुंचे हैं। इनमें नागौर से 6, ब्यावर से 7, भीलवाड़ा से 10, अजमेर से 9, टोंक से 10 और डीडवाना कुचामन सिटी से 8 प्रतियोगी शामिल हैं।
बीकानेर संभाग से 48 प्रतियोगी पहुंचे हैं। इनमें बीकानेर से 18, गंगानगर से 13, चूरू से 8 और हनुमानगढ़ से 9 प्रतिभागी शामिल हैं।
कोटा संभाग से 6 प्रतियोगी पहुंचे हैं, जो सभी कोटा जिले से हैं। है।झालावाड़ और बूंदी से कोई प्रतियोगी नहीं आया
भरतपुर संभाग के दो प्रतियोगी पहुंचे, सवाई माधोपुर के दो प्रतियोगी हैं जबकि करौली, डीग, धौलपुर और भरतपुर का कोई भी प्रतियोगी नहीं है।उदयपुर संभाग के कुल 49 प्रतियोगी रोहिड़ा पहुंचे इसमें उदयपुर से 15, डूंगरपुर के 9, चित्तौड़गढ़ के 8 चार, सलूंबर से कोई नहीं और प्रतापगढ़ के पांच प्रतियोगी हैं। हालांकि देर शाम तक प्रतिभागियों के आने का सिलसिला जारी रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments