![]()
टोंक में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की छुट्टी के आदेश जारी किए है।
टोंक में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक सरकारी, प्राइवेट और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए ल
कलेक्टर ने मंगलवार शाम को आदेश जारी किए। इससे पहले भी 27 जुलाई को 28 और 29 जुलाई के लिए अवकाश के आदेश जारी किए गए थे, जिसे आज चार दिन और बढ़ा दिया गया।
पीआरओ अपूर्व शर्मा ने बताया- मौसम विभाग की ओर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन से चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इससे जर्जर भवनों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रो पर जाने वाले छोटे बच्चों को कोई नुकसान ना हो जाए, इसे ध्यान में रखते 30 जुलाई से 2 अगस्त तक जिले की सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। इस अवधि में सरकारी या निजी स्कूल में कोई टीचर बच्चों पढ़ाता पाया गया तो उसके खिलाफ को कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस आदेश से जिले के करीब 2 लाख स्कूली बच्चों को स्कूल जाने से फिर चार दिन राहत मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments