☜ Click Here to Star Rating


महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल का 41वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी सदस्य और विद्यार्थी पूरे जोश के साथ शामिल हुए।

.

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा पृथ्वीराज ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि महाराज विजीत सिंह, अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और विद्यालय की प्राचार्या ज्योति जोशी ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर स्कूल की संस्थापिका पूर्व राजमाता गायत्री देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। उनकी दूरदृष्टि और मेहनत के कारण आज यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बना है।

प्रथम दिवस पर सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रथम दिवस पर सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रथम दिवस पर सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर विंग के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण का केंद्र थीं। ‘श्लोक-गायन’ में छोटे बच्चों ने अपने स्पष्ट उच्चारण और पारंपरिक संस्कृत श्लोकों के मधुर जाप से स्कूल को सकारात्मक वातावरण प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर विंग के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर विंग के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

इसी श्रृंखला में ‘पश्चिमी संगीत के साथ भारतीय लोक नृत्य’ प्रतियोगिता में छात्रों ने पारंपरिक भारतीय लोक नृत्यों की विशिष्ट मुद्राओं को समकालीन पश्चिमी संगीत की धुनों के साथ मिश्रित किया। उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों के सम्मिश्रण को दर्शाते हुए मनमोहक और सामंजस्यपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

'श्लोक-गायन' में छोटे बच्चों ने अपने स्पष्ट उच्चारण और पारंपरिक संस्कृत श्लोकों के मधुर जाप से स्कूल को सकारात्मक वातावरण प्रदान किया।

‘श्लोक-गायन’ में छोटे बच्चों ने अपने स्पष्ट उच्चारण और पारंपरिक संस्कृत श्लोकों के मधुर जाप से स्कूल को सकारात्मक वातावरण प्रदान किया।

वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उनके स्तर प्रतियोगिताएं आयोजित कीं l जिनमें म्यूजिक बैंड, फिल्म मेकिंग , हिंदी और अंग्रेजी भाषण, एक्सटम्पोर, सैलेड प्लेटिंग ,पोस्टर मेकिंग,वॉल पेंटिंग,नृत्य नाटिका प्रमुख थे l इन गतिविधियों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया l

म्यूजिक बैंड, फिल्म मेकिंग , हिंदी और अंग्रेजी भाषण, एक्सटम्पोर, सैलेड प्लेटिंग ,पोस्टर मेकिंग,वॉल पेंटिंग,नृत्य नाटिका में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

म्यूजिक बैंड, फिल्म मेकिंग , हिंदी और अंग्रेजी भाषण, एक्सटम्पोर, सैलेड प्लेटिंग ,पोस्टर मेकिंग,वॉल पेंटिंग,नृत्य नाटिका में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने वीर, श्रृंगार,रौद्र, वीभत्स रसों से सराबोर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की l नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया और सभागार करतल ध्वनि नि से गुंजायमान हो गया l गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया l



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading