उदयपुर के जावरमाइंस में तेज बारिश के दौरान सड़क पर बहते पानी में बही एक कार।
उदयपुर के जावरमाइंस क्षेत्र में आज शाम को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। शाम 5 बजे हुई इस बारिश के कारण जावरमाइंस रोड पर पानी भर गया, और एक कार भी पानी में बहती हुई आगे चली गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जावरमाइंस की सड़कों पर पानी भर जाने से कई दोपहिया वाहन चालक फंस गए, और सड़कों पर बहते पानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई वाहन चालकों ने तो सड़क की ओर आने से पहले ही अपने वाहन वापस मोड़ लिए।
वहीं, टीडी इलाके के आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण टीडी डेम में पानी की आवक बढ़ गई है, जिससे उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर भी पानी भर गया है।

जावरमाइंस एरिया में शनिवार शाम को 1 घंटे जोरदार बारिश हुई। इस दौरान सड़क पर पानी के तेज बहाव में बाइक सवार बह गया।

सड़कों पर पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा।
उदयपुर के मौसम से जुड़ी 3 बड़ी बातें….
1. वल्लभनगर का सरजणा बांध छलका, रपट पर चली चादर वल्लभनगर का सरजणा बांध भी छलक गया और सबसे बड़ी रपट पर चादर चलने लग गई। बांध भरने की सूचना पर पहले से ही पाल पर आस-पास के ग्रामीण इस नजारे को देखने के लिए एकत्रित हो गए। उदयसागर के गेट खोलने पर सरजणा बांध में पानी की लगातार आवक होने से वहां पर रपट चल पड़ी। सरजणा बांध की कुल भराव क्षमता 20 फीट के करीब है लेकिन बांध के साढ़े उन्नीस फीट होते ही इसकी रपट से चादर चलने लग जाती है।
2. उदयपुर में जमकर बारिश, वल्लभनगर में सर्वाधिक 2 इंच दर्ज इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में जमकर बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और बाद में धीरे-धीरे पानी उतरा। सर्वाधिक बारिश वल्लभनगर में 2 इंच दर्ज की गई। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के उदयपुर, राजसमंद, सलूंबर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
3. वल्लभनगर और झाड़ोल में 2 इंच बारिश शुक्रवार को उदयपुर जिले में आज शाम पांच बजे तक जिले भर में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश वल्लभनगर और झाड़ोल में 2-2 इंच बारिश दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार इसके अलावा बागोलिया बांध पर 38 मिलीमीटर, देवास प्रथम बांध पर 32, गोगुंदा में 7, कोटड़ा में 9, मदार में 16, नाई में 14, ओगणा में 2, उदयपुर के स्वरूपसागर पर 15, सेई बांध पर 19, उदयपुर शहर में 19 और उदयसागर बांध पर 5 मिलीमीटर बारिश हुई।
इनपुट : बंशीलाल मीणा, टीडी

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments