जैसलमेर जिले में पिछले चार दिनों से सुस्त पड़ा है मानसून। गुरुवार को दिन भर बादलों की आवाजाही रही। साथ ही हवाएं भी चली। दोपहर में चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कि
मौसम विभाग की माने तो मानसून शनिवार से सक्रिय हो जाएगा। जिससे एक बार फिर जिले में अच्छी बारिश का दौर चलेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया- जिले में कल से एक बार मानसून सक्रिय होगा और बारिश का येलो अलर्ट भी हैं। इसके मुताबिक जिले में बढ़िया बारिश होने की संभावना है।

बारिश की सम्भावना से किसानों के चेहरे खिले
मौसम विभाग द्वारा जिले में शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश की संभावनाओं के बीच किसानों के चेहरे खिले हैं। बारिश से फसलों को नया जीवनदान मिलने की उम्मीद है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर कमजोर होकर दुबारा कम दबाव के क्षेत्र के रूप में उत्तरी छत्तीसगढ़ व एमपी के ऊपर अवस्थित है।
इसके आगामी 24 घंटों में आगे बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व संभाग में 5 से 7 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। जैसलमेर जिले में 6 सितंबर को मानसून सक्रिय होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments