![]()
चितरी थाना पुलिस ने 211 ग्राम गांजे के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है।
डूंगरपुर के चितरी थाना पुलिस ने 211 ग्राम गांजे के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। बांसवाड़ा की ओर से आरोपी गांजा लेकर आ रहा था।
चितरी थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बांसवाड़ा से आने वाले गलियाकोट माही पुल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान बांसवाड़ा की ओर से आ रही एक बाइक को रोककर कमलाशंकर उर्फ कमलेश (41) पुत्र रामा ताबियाड निवासी ओडा थाना अरथूना बांसवाड़ा से पूछताछ की। पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे सका।
कमलेश के पास एक काले रंग का बैग था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली। बैग में एक पॉलीथिन में गांजा था। गांजा परिवहन को लेकर कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिले। पुलिस ने गांजे का वजन करवाया तो उसमें 211 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बाइक के साथ ही गांजे को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कमलेश उर्फ कमलाशंकर को गांजा तस्करी में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments