![]()
शहर में पहली बार किसी मंदिर में मां आदिशक्ति स्वरूप 10 महाविद्याओं के यंत्र स्थापित किए गए हैं। इनके लिए छीतर के पत्थर से नया परिसर बनाया गया, जिसकी छत पर इन यंत्रों को उकेरा गया है। अब इनकी तस्वीरों के साथ मंत्र भी स्थापित किए जाएंगे।
मान्यता है कि इनके नीचे खड़े रहकर मंत्र जप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। ये अनूठा प्रयोग चांदपोल किला रोड स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में किया गया। ये दस महाविद्याएं भारतीय तंत्र शास्त्र और शाक्त परंपरा की आधारशिला हैं, जो मां आदिशक्ति के दस शक्तिशाली, रहस्यमयी और बहुआयामी स्वरूपों को दर्शाती हैं।
दस महाविद्याएं हैं- काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी (षोडशी), भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, और कमला। मान्यता ये भी है कि महाविद्याएं जातकों को सिद्धि, ज्ञान, धन और मुक्ति प्रदान करती हैं। साथ ही इच्छाओं को नियंत्रित रखने, शत्रुओं से मुक्ति और जीवन में समृद्धि की प्राप्ति में भी सहायक है। सभी यंत्रों के ऊपर गुंबद भी बनाए गए हैं। साथ ही इनके रंग अनुसार ध्वजा भी स्थापित है। इनका निर्माण 30 लाख रुपए की लागत से चार माह में करवाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments