☜ Click Here to Star Rating



जयपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल एक बार फिर गड़बड़ाने लगा है। गुरुवार को जहां एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइस जेट एयरलाइंस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। वहीं दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस

.

दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 195 फ्लाइट को सुबह अपने निर्धारित वक्त 5 बजकर 55 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरती है। लेकिन एयरक्राफ्ट कमी की वजह से फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर दुबई के लिए उड़ान नहीं भर पाई। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन कंपनी ने वैकल्पिक एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की। जिसके लगभग 3 घंटे बाद सुबह 9:02 पर जयपुर से दुबई की फ्लाइट रवाना हो पाई।

दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 58 भी अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही है। SG – 58 को अल सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर दुबई से जयपुर से लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से 4 घंटे है। जो सुबह 12 बजे बाद जयपुर पहुंचेगी।

वहीं स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट को आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। इसके बाद फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर दुबई पहुंचना था। लेकिन इनकमिंग एयर क्राफ्ट की देरी की वजह से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने आखिरी वक्त पर दुबई फ्लाइट को रीशेड्यूल किया है। इसके बाद अब SG – 57 अपने निर्धारित वक्त से लेट 1 बजे बाद दुबई के लिए उड़ान भर पाएगी। इस पूरे घटनाक्रम की वजह से न सिर्फ जयपुर से दुबई जाने वाले बल्कि, दुबई से जयपुर आने वाले पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading