☜ Click Here to Star Rating



राज्य सरकार द्वारा 2 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले सहकार सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज, गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में करेंगे। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, मंत्री जोराराम

.

सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह अभियान राज्य में सहकारी सेक्टर को मजबूत करने के साथ ही सहकारिता का दायरा बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना है। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर अभियान में जोर रहेगा। इसके अतिरिक्त पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन पैक्स के गठन हेतु प्रस्ताव और सदस्यता राशि प्राप्त करना तथा स्वीकृति जारी करना, प्रस्तावित नवीन सहकारी कानून के प्रावधानों की जानकारी आमजन और सहकार बंधुओं को देना, भूमि विहीन पैक्स में गोदामों के लिए भूमि आवंटन करवाना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लम्बित आवेदनों की ई-केवाईसी व आधार सीडिंग के कार्य भी अभियान में संपादित किये जाएंगे।

दक ने बताया कि अभियान की पूर्व तैयारी अवधि (9 से 29 सितम्बर) के दौरान विभागीय प्रयासों से कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। ये उपलब्धियां अभियान को सफल बनाने की दिशा में उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने बताया कि 2 पैक्स को पंजीयन प्रमाण-पत्र का वितरण, 2 भूमि-विहीन पैक्स को भूमि आवंटन एवं सदस्यता आवेदन पत्र के लिंक का विमोचन भी किया जाएगा।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि अभियान की नियमित रूप से मॉनिटरिंग के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तर से सभी जिलों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरे मनोयोग से कार्य करने की अपील की साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading